
उत्तराखंड (उत्तरकाशी) 27 फरवरी 2025: मौसम ने फिर एक बार अपना मिजाज बदल लिया है। बदले मिजाज के साथ गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में फिर बर्फबारी हुई है। यमुनोत्री धाम में अच्छी मात्रा में बर्फबारी हुई जबकि गंगोत्री धाम में बहुत हल्की बर्फ गिरी बुधवार को सुबह से ही हल्की बारिश होने लगी थी। बारिश के साथ बर्फबारी के कारण तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई। आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो दिन हल्की वर्षा के साथ ऊंचाई वाले स्थान पर बर्फबारी होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में भी बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।