
उत्तराखंड (देहरादून) 26 फरवरी 2025: राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (सेनि) और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा व शिव के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। यह शिव और शक्ति की आराधना का पर्व है, जो हमं आत्मरचितन,भक्ति और सुजनात्मक शक्ति की और प्रेरित करता है। राज्यपाल ने इस पावन अवसर पर प्रदेश वासियों के जीवन में सुख- शांति और समद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है, यह पर्व हमें प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जागरण की प्रेरणा देता है।