उत्तराखंड (देहरादून) 21 फरवरी 2025 : 15 वर्षों से अपने परिजनों से बिछड़े व्यक्ति को पुलिस ने तलाश कर परिजनों के सूपुर्द किया है। राजपुर थाना पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन मिलाप” अभियान के तहत गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। कुछ दिन पूर्व जनपद छपरा बिहार से आये एक व्यक्ति शमशाद ने थाना राजपुर आकर बताया गया कि उनका बड़ा भाई नौशाद पिछले 15 साल से अपने गांव से लापता है। जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बिहार पुलिस को सूचित करने के साथ ही उसकी तलाश के लिए मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश की पुलिस को भी इस सम्बन्ध में सूचित किया गया था। कुछ दिन पूर्व ही उन्हें पता चला कि उसके भाई को किसी ने दून में मसूरी रोड में घूमते हुए देखा है। मोबाइल सर्विलांस व मुखबिर की सहायतां से लापता व्यक्ति को डीआईटी कॉलेज मसूरी रोड के पास से बरामद करते हुए उसके परिजनों के सूपुर्द किया गया।
