
उत्तराखंड (मसूरी) 16 फरवरी 2025 : नगर में भाजपा द्वारा पालिका चुनाव के बाद समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और नगर पालिका की अध्यक्ष मीरा सकलानी ने शिरकत की। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया। वहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान पार्टी के विरुद्ध काम करने वाले कार्यकर्ताओं पर पार्टी के शीश नेतृत्व और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चुनाव में पार्टी विरोधी काम करने वाले कार्यकरर्ताओं की सूची तैयार कर दी गई है। जो पालिका अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष द्वारा अनुशासन कमेटी को दी जाएगी।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, नरद्र मेलवान, सभासद अमित भट्ट, विशाल खरोला, अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, राजेंद्र रावत, अनिल गोदियाल, गंभीर पंवार, विजय रमोला,भगत सिंह, सुमित भंडारी, गुड़मोहनआदि उपस्थित रहे।