उत्तराखंड (रायवाला) 16 फरवरी 2025: राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर चीला कॉरिडोर बीट में पेट्रोलिंग कर रहे दो वन आरक्षियों पर कुछ लोगों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी देते हुए मोतीचूर क्षेत्राधिकारी महेश सेमवाल ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब12:30 बजे मोतीचूर रेंज के चीला कॉरिडोर बीट में वन आरक्षी सत्येंद्र जयाडा और अभय खुगसाल पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कॉरिडोर् से बकरिया चरा रहे कछ लोगों को देखा और उनको प्रतिबंधित पार्क क्षेत्र में बकरी चराने से मना किया जिसके बाद बकरी चरा रहे युवक ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुलाया और उनके साथ मिलकर कर्मियों पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों वनकर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद उपवन क्षेत्र अधिकारी दिनेश डुमरियाल मौके पर पहुंचे। दोनों घायल वन कर्मियों अस्पताल पहुंचायारायवाला पुलिसको तहरीर दी गई है।सेक्शन अधिकारीमनोज चौहान ने
रायवाला पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि हमला करने वालों में हरिपुरकलां निवासी नाहर सिंह व अन्य शामिल थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही प्रतिबंधित पार्क क्षेत्र में घुसने और वन कर्मियों पर हमला करने के मामले में पार्क अधिनियम के तहत भी कार्रवाई करने की बात की।
