उत्तराखंड (देहरादून) 16 फरवरी 2025: 12 फरवरी को सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके भाई की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस के मुताबिक जितेन्द्र सिंह नेगी निवासी कृष्णा विहार नथुवावाला ने बताया कि बीती 12 फरवरी को उसका भाई वीरेन्द्र सिंह स्कूटी से बाजार गया था। वापस आते समय करीब 11.30 बजे अपर तुनवाला चौक के पास डम्पर चालक ने स्कृटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रक चालक मौके से से फरार हो गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने गम्भीर रूप से घायल भाई को सीएचसी रायपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाव्टरों ने भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी वाहन चालक की पहचान करने के बाद कार्रवाई की जा रही है।
