उत्तराखंड (विकासनगर) 15 फरवरी 2025 : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एटनबाग वेस्ट होपटाउन विकासनगर में एक व्यक्ति की जमीन पर देहरादून निवासी व्यक्ति अवैध कब्जा करन का प्रयास कर रहा है। जमीन का मालिक डालनवाला में रहता है। जमीन पर कोई कब्जा न करे इसलिए जमीन के मालिक ने दो चौकीदार रखे हुए हैं। आरोप है कि देहरादून के जीएमएस रोड निवासी व्यक्ति ने उस जमीन को कब्जाने का प्रयास कर चौकीदार को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। जमीन के मालिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस के अनुसार सूमंत भूषण निवासी डालनवाला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एटनबाग वेस्ट होप टाउन् में उसकी खसरा संख्या 2691 जमीन है। जमीन की देखभाल के लिए उसने दो चौकीदार रखे हैं। आठ फरवरी को उसके चौकीदार संजीव राणा ने बताया कि अमित मित्तल निवासी जीएमएस रोड उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उसकी जमीन में घुसने का प्रयास कर रहा था। जिसका चौकीदार सजीव राणा ने विरोध किया । जिस पर अमित मित्तल विवाद करने लगा। उसे गाली गलौज की व जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल राजेश साहा ने बताया कि आरोपी अमित मित्तल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई सुनील कुमार को सौंपी गयी है।
