उत्तराखंड (देहरादून) 10 फरवरी 2025: रविवार को दून पुलिस ने नगर से देहात तक निचले स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 15 सौ से अधिक बाहरी लोगों व किरायेदारों का सत्यापन किया। किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 328 मकान मालिको का चालान कर 32 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला, जबकि 47 संदिग्धों का चालान कर 22 हजार रुपये का जुमाना वसूला गया। पुलिस ने कहा यह अभियान आगे भी चलता रहेगा जिन घरों मे किरायेदारों का सत्यापन नहीं हुआ है। वह सत्यापन कर ले अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाई की जाएगी।
