उत्तराखंड (उत्तरकाशी) 10 फरवरी 2025: उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और मनेरी क्षेत्र में शनिवार रात 1 बजकर 40 मिनट पर जैसे के भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग आधी रात घरों से बाहर दौड़ पड़े। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 2.2मापी गई। अब जनवरी और फरवरी माह में दस बार जिले में भुकंप के झटके महसूस किए जा चुके है। जिनका केंद्र जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों में रहा है। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के नजदीक होने के कारण झटके काफी जोरदार महसूस किए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवानंद शर्मा ने कहा कि भूकंप के लगातार आ रहे झटकों से डरें नहीं, बल्कि सतर्क रहें। प्रशासन की ओर से पहले ही सुरक्षा के दृष्टिगत एडवायजरी जारी की जा चुकी है।
