उत्तराखंड (देहरादून) 9 फरवरी 2025: बार एसोसिएशन के पर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने वहाट्सएप ग्रुप पर भ्रामक संदेश प्रसारित कर उनकी छवि धुमिल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ओम विहार माता मन्दिर रोड अजबपुरकलां निवासी और बार एसोसिएशन के पर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हाल ही में अधिवक्ता के व्हटासएप ग्रुप में एक भ्रामक व कूटरचित दस्तावेज प्रसारिति किया जा रहा है। यह संदेश उन्हें बदनाम करने व उनकी छवि को धूमिलकर क्षति पहुंचाने के आशय से प्रसारित किया जा रहा है, जिस पर उनके हस्ताक्षर दरशित किए गए हैं। ऐसी भ्रामक सूचना, कटरचित दस्तावेज व हस्ताक्षर की संरचना कर ऐसा प्रदर्शित किया जा रहा है कि उनके द्वारा एमड़ीडीए में नक्शा स्वीकृत कराए जाने को आवेदन किया जो निरस्त हो गया। जबकि अपने कार्यकाल के दौरान या कभी भी उन्होंने अधिवक्ता के चैंबर निर्माण के लिए कोई नक्शा स्वीकृत कराने का आवेदन नहीं किया।
शिकायत में कहा कि व्हाट्सएप पर प्रसारित दस्तावेज कुटरचित हैं और जो कि उन्हें बदनाम करने व धोखाधड़ी करने के आशय से किए गए हैं। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा की शिकायतपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया है।
