उत्तराखंड (टिहरी)29 जनवरी 2025 :भिलंगना ब्लॉक के बिल्वेश्वर संस्कृत उत्तर माध्यमा विद्यालय बिल्केश्वर के नवीन प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। जिसमें हर्ष राम उनियाल प्रबंधक और इंदर सिंह रावत अध्यक्ष नि्वांचित किए गए।
विद्यालय परिसर में आयोजित साधारण सभा में सदस्यों ने कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया। जिसमें प्रमोद मोहन जोशी उपाध्यक्ष, विजयराम जोशी उप प्रबंधक, सूरत सिंह रावत कोषाध्यक्ष जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में कमल प्रसाद रतूड़ी, विजय सिंह, हर्षलाल, शैलेंद्र, उम्मेद सिंह चौहान,केदार सिंह रौतेला, कमलेश्वर प्रसाद जोशी शामिल किए गए । नव निर्वाचित अध्यक्ष ने विद्यालय हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया।
