उत्तराखंड (नैनीताल) 29 जनवरी 2025 : तल्लीताल क्षेत्र में हरियाणा से घूमने आए पर्यटकों का मोबाइल खो गया,जिसे पुलिस ने एक घंटे में बरामद कर पर्यटकों को दे दिया।
हरियाणा निवासी स्नेहा अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आई थी। वह सोमवार को दोस्तों के साथ टैक्सी से कैंची धाम चली गई। वापसी के बाद नैनीताल पहुंचकर उसने जेब में मोबाइल देखा तो नहीं मिला। उसको मोबाइल चोरी होने का अंदेशा हुआ। उसने पुलिस के पास जाकर मोबाइल चोरी होने की बात कही। एएसआई सुनील कुमार ने टैक्सी वाहन संख्या पता कर मोबाइल खोज लिया । एसओ रमेश बोरा ने बताया कि युवती का मोबाइल टैक्सी में गिर गया था, जिसे सही सलामत युवती को दे दिया गया है। युवती ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद करा।
