उत्तराखंड (देहरादून) 29 जनवरी 2025: खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान ही प्रधानमंत्री के हाथों से खेल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास कराने की योजना धरी रह गई । प्रदेश सरकार की तैयारी पूर्ण न होने कारण पीएम मोदी प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास नहीं किया गया। प्रदेश सरकार ने आनन फानन में संशोधित अध्यादेश लाकर खेल यूनिवर्सिटी बनाने का फैसला किया था।
राज्यपाल ने भी इस पर फटाफट हस्ताक्षर कर दिए। इसके बाद सरकार ने घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री उद्घाटन समारोह के समय ही बटन दबाकर यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे, लेकिन बाद में जब पीएम की टीम देहरादून आई सरकार को अधिकारियों ने यहां सब बताया कि प्रधानमंत्री तभी किसी चीज का शिलान्यास करते हैं। जब उसके लिए लैंड ट्रंसफर, टेंडर जैसी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हो।
उनका कहना था कि प्रधानमंत्री पहले यह देखते हैं कि कब तक निर्माण पूरा हो जाएगा और हम इसके लोकार्पण की स्थिति में किस तारीख तक पहुंच जाएंगे। जब तक यह स्पष्ट न हो तो प्रधानमंत्री शिलान्यास नहीं करते। इसके चलते सरकार के प्रयासों के बावजूद उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री के हाथों से खेल यूनिवर्सिटी का,शिलान्यास नहीं हो सका।
