उत्तराखंड (देहरादून) 28 जनवरी 2025: 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राज्यपाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को विशिष्ट कार्यं के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया। कार्यक्रम में देहरादून में नियुक्त महिला उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस ज्योति कन्याल को भी विशिष्ट कार्य के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। इसके अलावा निरीक्षक नागरिक पुलिस कमल कुमार लुन्ठी को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क’नोल्ड’, निरीक्षक नागरिक पुलिस प्रदीप कुमार राणा को उत्कृष्ट विवेचना के लिए केैद्रीय गृह मंत्री पदक,उपनिरीक्षक एमटी जगत सिंह विष्ट को सेवा के आधार पर पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’, निरीक्षक अभिसूचना लक्ष्मण सिंह नेगी व उप निरीक्षक नागरिक पुलिस देवेश कुमार खुगसाल को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्चर’ से सम्मानित किया गया।
