उत्तराखंड (देहरादून) 28 जनवरी 2025: उत्तराखंड में मंगलवार से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होने जा रहा है।
राष्ट्रीय खेलों की उत्तराखंड पहली बार मेजबानी कर रहा है। प्रदेश के रजत जयंती वर्ष पर होने जा रहे इस ऐतिहासिक इवेंट के लिए उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार है। नेशनल गेम्स मैं 9545 खिलाड़ी उत्तराखंड की धरती पर अपना दमखम दिखाएंगे। खिलाड़ियों और स्टाफ को मिलाकर कल 16.000 लोग यहां पहुंच सकते हैं। प्रदेश सरकार की इस खेल महोत्सव की हर तैयारी पर बारीक नजर है ।
भारतीय ओलम्पिक संघ अध्यक्ष पीटी ऊषा समेत कई मेहमान पहंच चुके हैं और बाकी मंगलवार दोपहर तक देहरादून पहुंच जाएंगे। खेलों की पूर्व संध्या पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने खिलाड़ियों को संदेश दिया है।- जाओ और खेल फलक पर छा जाओ। उत्तराखंड नेशनल गेम्स के लिए 9857 खिलाड़ियों में से 8627 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कर दिया है और यह प्रक्रिया जारी है। वहीं गोल्फ (104) और ताइक्वांडो (208)को हटाकर कुल 9545 खिलाड़ी इस नेशनल गेम्स में भाग लेंगे। टेक्निकल, आफिशल्स, सपोर्ट स्टाफ और स्पोट्र्स आफिशल्स को मिलाकर यह आंकड़ा तकरीबन 17 से 18 हजार तक जाएगा। उत्तराखंड खेल विभाग के निदेशक प्रशांत आर्य का कहना है कि सभी राज्यों के संबंधित अधिकारियों से यह निवेदन किया गया है कि वह जल्द से जल्द विस्तृत डिटेल जीएमएस पोर्टल पर दर्ज करें ताकि उत्तराखंड सरकार और उत्तराखंड विभाग को इन खिलाड़ियों और स्पोट्र्स अधिकारियों को सुविधा देने में आसानी हो।
जूबिन नौटियाल और पवनदीप बिखेरेंगे जलवा मैदान के बीच में एक 60 फीट ऊंची वीडियो वाल तैयार की जा रही है। इस पर लाइट प्रोटेक्शন के माध्यम से फील्ड के हर कोने में वीडियो शो देखा जा सकेगा। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में डसी वीड़ियो वल के चारों तरफ श्री लेवल स्टेज तैयार किया जा रहा है। जिस पर कल 3 से 4 हजार आर्टिस्ट परफर्मेस देगे। बालीवुड़ सिंगर जुबिन नौटियाल, पवनदीप राजन, पांडवाज बैंड आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगे ।
