उत्तराखंड (देहरादून) 26 जनवरी 2025: नगर निकाय चुनाव में प्रदेश के नगर निगमों में भाजपा, नगर पालिकाओं और नगरपंचायतों में निर्दलीयों ने जीत दर्ज की। वहीं नगर पालिका और पंचायतों में काग्रेस ने भी अपनी ताकत दिखाई। मतगणना के लिए सभी जिलों में अलग-अलग जगहों पर मतगणना की गई। इसके लिए प्रदेश में 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं और इसके लिए 6366 कार्मिकों की तैनाती मतगणना में की गई है।
निकाय चुनाव में भाजपा ने हल्द्वानी, रुद्रपुर,काशीपुर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, हरिद्वार, रुड़की,कोटद्वार में मेयर के पदों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं श्रीनगर के मेयर पद पर निर्दलीय आरती भंडारी को सफलता मिली है। अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा,हल्द्रानी से गजराज बिष्ट, हरिद्वार से किरन जैसल,रुड़की से अनीता अग्रवाल, हल्द्वानी से गजराज बिष्ट,पिथौरागढ़ में कल्पना देवलाल, कोटद्वार में शैलेंद्र सिंहरावत, काशीपुर से दीपक बाली और रुद्रपुर से विकास शर्मा को मेयर पद पर सफलता मिली है। नगर पंचायत और नगर पालिकाओं में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा और कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया। अधिकतर सभासद के पदों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है ।
