उत्तराखंड (उत्तरकाशी) 25 जनवरी 2025: जनपद मुख्यालय सहित भटवाड़ी क्षेत्र के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दिन में लगातार तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। तेज झटकों से सहमे लोग घरों से वाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर दौड़े। लोगों में 1991 की विनाशकारी भूकंप की यादें ताजा हो उठी।
शुक्रवार को सुवह 7 बजकर 41मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। इसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 2.7 मापी गई। इस भूकंप का केद्र जिला मुख्यालय स्थित ग्राम तिलोथ में रहा।जिसकी गहराई जमीन से पांच किमी अंदर रही। इसके बाद 8.19 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप का इटका फिर महसूस किया गया।जिसका केंद्र तहसील भटवाड़ी के दयारा बुग्याल के वन क्षेत्र में रहा इस भुरकष की गहराई भी जमीन से पांच किमी अंदर रही। इसके बाद 10 बजकर 59 मिनट पर फिरसे भूकंप के झटके महसूस किए गए।हालाकि इस भूकप की तीव्रता और केद्र का पता नहीं चल सका। उत्तरकाशी में लगातार भूकंप के झटके महसूस होने पर लोगों में दहशत व्याप्त है। जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, भूकंप से जनपद में किसी प्रकार की जन- धन की हानि की सूचना नहीं है। जिला मुख्यालय समेत मनेरी, तहसील भटवाड़ी और इंडा के कछ क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किये गये।
