उत्तराखंड (देहरादून) 26 जनवरी 2025: मतदान के दिन पार्षद प्रत्याशी के पति को घेरकर फारयरिंग करने के मामले में पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में मेहूंवाला माफी के रहने वाले इरशाद अली ने पटेलनगर पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी बहू तस्मीया पत्नी मौहम्मद सुहेल वार्ड संख्या 88 मेहंवाला से निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ रही है।। मतदान के दिन उनका पूत्र और अन्य समथर्क वार्ड 88 के क्षेत्र में जायजा लेने के लिए घूम रहे थे । जिनके साथ रात एक बजे कुछ लोगों द्वारा बदतमीजी की गई।
आरोप है कि जब दोबारा सभी वाहन लेकर वन विहार से अपने घर की ओर जा रहे थे कि जलालुद्वीन चाय की दुकान के आसपास रात करीब ढाई बजे सामने से गोली चलाई गई। इसके बाद फिर पीछे से गोली चलाई गई। हमलावर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई। घटना को अंजाम देकर हमलावर दोपहिया वाहन से फरार हो गए। इरशाद अली की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है।
