उत्तराखंड (देहरादून) 29 दिसंबर 2024: क्लेमेट टाउन थाना क्षेत्र के चांचक पुल समीप नदी किनारे गोकशी सेनाराज हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस से पहले ही गौवंश तस्कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने सूचना दी कि चांचक पुल के समीप गौकशी की जा रही है। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग निकलने में कामयाब रहे। इस दौरान मौके पर गौवंश के कटे हुए अवशेष प्राप्त हुए। पास ही कुछ जानवरों के कंकाल पड़े हुए थे। जिससे नाराज हिंदूवादी संगठनों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन दीपक धारीवाल ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के लिए पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर परीक्षण के लिए सैपलिंग कराई गई,। फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
