उत्तराखंड (देहरादून) 29 दिसंबर 2024: न्यायमूर्ति गुहानाथान नरेंदर(जी. नरेंदर) ने वीरवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति नरेंदर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने 23 दिसम्बर को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था । न्यायमूर्ति नरेंदर ने न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी का स्थान लिया है। वे इससे पहले आध्र प्रदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं।
