उत्तराखंड (ऋषिकेश) 11 दिसंबर 2024: प्रसिद्ध भक्ति संगीत गायिका अनुराधा पौडवाल मंगलवार को परमार्थ निकेतन पहुंचीं। उन्होंने परमार्थ निकेतन में आध्यात्मिक गतिविधियों में सहभाग किया। उन्होंने कहा कि संगीत ने उनके जीवन में भक्ति और शांति का संचार किया है। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती से भेंट की। अनुराधा पौडवाल ने परमार्थ निकितन के दिव्य वातावरण और यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने अनुराधा पौडवाल को आगामी महाकुम्भ मेला प्रयागराज 2025 में सहभाग के लिए आमंत्रित किया।अनुराधा पौडवाल ने इस विशेष निमंत्रण के लिए स्वामी चिदानन्द सरस्वती का धन्यवाद करते हुए बताया कि महाकुम्भ में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रसिद्ध रचना भज गोविंदम को नये स्वरूप में रिलीज किया जाएगा।
