उत्तराखंड (देहरादून) 11 दिसम्बर 2024: खान्नड़ विद्यालय से दो अध्यापकों को किया बिना कारण बताएं सस्पेंड कर दिया। यह चकराता के विद्यालय का प्रकरण है। इसमें रजनी सहायक अध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय खन्नाड़ चकराता के पद पर है वह विधवा है और उसके दो छोटे छोटे बच्चे हैं जो दोनों बीमार है और अब इनके परिवार के समक्ष बहुत भयंकर आर्थिक तंगी का वातावरण अधिकारियों की गलती के कारण आ गया है। जिसको दुर्भावना से ससपेंड किया गया। जबकि शिक्षक विवेकाधीन अवकाश पर थे।जांच अधिकारी BEO विकासनगर विनीता कठेत ने दो महा से अधिक हो जाने पर भी जाँच रिपोर्ट जनपद को नहीं भेजी जो गलत है। नियम से जांच ज्यादा लटका नहीं सकते हैं। वहीं उक्त खान्नड़ विद्यालय से दोनों को बिना कारण सस्पेंड करने से विद्यालय भी बंद हैं। मात्र कभी कबार शिक्षक व्यवस्था से विद्यालय चल रहा है ।
ऐसे में उन बच्चों की क्या गलती । उक्त विद्यालय के दो शिक्षकों को अवकाश पर होने के बाद भी निलंबित कर दिया गया है। सम्बंधित विद्यालय अब पिछले दो माह से शिक्षक विहीन हो गया है। व्यवस्था से हफ्ते में दो चार दिन कोई अन्य शिक्षक व्यवस्था से काम चलाया जा रहा है। वहीं शिक्षिका विधवा है, दो छोटे छोटे बच्चे हैं, दोनों बीमार रहते हैं, उक्त शिक्षिका और शिक्षक आर्थिक समस्याओं का अम्बार आ चूका है। परिवार को भरण पोषण की जिम्मेदारी पूरी इन्हीं के ऊपर थी दोनों शिक्षक और शिक्षका ने न्याय के गुहार लगाई है।
