उत्तराखंड (देहरादून) 29 नवंबर 2024 : एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स यॉस्क फोर्स ने सेलाकुई क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम चरस बरामद की गई है। तस्कर उत्तरकाशी जिले के पुरोला से चरस लाकर देहरादून के अलग-अलग बाजारों में बेचने जा रहे थे।
एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि यूनुस निवासी धामपुर, हाल निवासी शास्त्रीनगर खाला, वसंत विहार और माहेश्वरी उर्फ मेधा निवासी नंदप्रयाग चमोली हाल निवासी गोविंदगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जानकारी मिल रही थी की देहरादून क्षेत्र में काफी मात्रा में नशा सप्लाई धामपुर यूपी से की जानी है। सेलाकुई रामपुर पुल के पास से दोनों की गिरफ्तारी की गई।
