उत्तराखंड (देहरादून) 29 नवंबर 2024: अभिलेखों में छेडखानी कर फर्द से बैंक में बन्धक का आदेश हटाकर एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता वर्णित अग्रवाल निवासी विकासनगर का कहना है कि उनको खुद का रोजगार स्थापित करने के लिए जमीन की जरूरत थी । विजय सिंह परमार ने मौजा कुआंवाला में जमीन दिखाई। आश्वस्त किया कि दिखायी जा रही भूमि हर प्रकार से पाक साफ है। वाद विवाद से मुक्त है। व्यवसाय के लिए यह भूमि क्रय कर सकता है। विजय सिंह परमार ने मुलाकात अमरीश कुमार ओबरॉय, प्रणव ओबरॉय और श्रवण ओबराय से कराई और कहा कि विजय सिंह परमार के साथ-साथ अमरीश कुमार ओबरॉय, प्रणव ओबरॉय व श्रवण ओबरॉय निवासी हरिद्वार रोड ने आश्वस्त किया कि वह तीनों इस भूमि के मालिक है। बताया कि कोई भी बैंक का लोन, भार, बन्धक नहीं है। एक करोड़ 26 लाख में सौदा हो गया।रकम अदा कर दी। 15 मार्च को रजिस्ट्री होने के बाद दाखिल खारिज करने के लिये आवेदन किया।
