उत्तराखंड (देहरादून) 29 नवंबर 2024 : यातायात के नियमों का उल्लंघन और तेज रफ्तार वाहन चलाने से लोग बाज नहीं आ रहे है।लगातार कारंवाई के बाद भी कई मामले तेज रफ्तार कार चलाने के सामने आ रहे है। मामला राजपुर थाना क्षेत्र के मसूरी रोड में सामने आया है। गलत दिशा से तेज रफ्तार कार लाते हुए दूसरी कार को टक्कर मार दी और कार छोड़कर फरार हो गया ।
उम्मेद सिंह ने राजपुर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बीती 25 नवम्बर की रात करीब 11.30 बजे वह अपनी बेटी डॉ. तन्बी बिष्ट और पत्नी संतोष बिष्ट हॉस्पिटल से लौटे रहे थे। मैक्स हॉस्पिटल से डायलेसिस करवा कर अपनी गाड़ी से अपने घर तपोवन एन्व्लेव के लिए निकले हॉस्पिटल से कुछ दूरी पर यूपीं नंबर की सफेद रंग की फॉरँचुनर कार ने गलत दिशा से मसूरी की तरफ से तेज गति से आते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। आरोपी कार चालक कार वहीं पर छोड़कर भाग गया । पीछे से आ रही दुसरी कार में सवार लोगों ने मदद कर हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
