उत्तराखंड (देहरादून) 29 नवंबर 2024 : पुलिस मॉडर्न स्कूल अंतर एथलीट मीट की 1600 मीटर दौड़ में दून निवासी प्रियंका पटवाल ने स्वर्ण पदक जीता है। जिलाधिकारी ने विजेता धावक को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता पुलिस लाइन ग्राउंड में 24 से 27 दिसम्बर तक आयोजित की गई। सातवीं कक्षा की छात्रा प्रियंका पटवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता में दून पुलिस मॉडर्न स्कूल, हरिद्वार पुलिस मॉडर्न स्कूल, ऊधमसिंह नगर पुलिस मॉडर्न ने स्कूल और 32 वीं वाहिनी पीएससी रुद्रपुर मॉडर्न स्कूल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और अपने वर्ग में प्रियंका ने प्रतिद्वंद्वियों को खासे अंतर से पछाड़कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सचिन बंसल रहे।
