उत्तराखंड (देहरादून) 18 नवंबर 2024: केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस पर गुटबाजी और टिकट विवाद के आरोप लगाने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पलटवार किया है। उनहोने कहा कि भाजपा लगातार हार के डर से बौखला गई है। और अब झठी बातें फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। धस्माना ने कहा कि भाजपा केदारनाथ में भी बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव की तरह हार की कगार पर खडी है। उन्होने कहा कि भाजापा को संभावित तीसरी हार ने भट्ट को इतना परेशान कर दिया है कि वह अनुगल बयानबाजी कर रहे है। यह भाजपा को घबराहट और हताशा को दर्शाता है। उन्होने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्षि यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित तमाम बड़े नेता प्रचार में जुटे हुए है।
