उत्तराखंड (विकास नगर) 18 नवंबर 2024: आई आरडीई ऑफिसर्स क्लब देहरादून की ओर से साहिया क्षेत्र के तीन सौ से अधिक जरूरतमंद परिवारों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। गौ सेवा संरक्षण समिति साहिया द्वारा गरम कपडे वितरण में सहयोग किया।सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के 315 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। क्लब के सदस्य खजान सिंह चौहान ने बताया संस्थान हर साल जगह जगह जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए जाते हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरसिंह चौहान ने आईआरडीई के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आईआरडीई के सदस्य खजान सिंह चौहान, रोहित कुमार, गौरव पाण्डया,गोपाल, अनिल कुमार, समिति के अध्यक्ष राकेश चौहान, ग्राम प्रधान नीलम संवई, कुन्दन सिंह चौहान, मोहन लाल शर्मा, मनोज राठौर, मुन्ना भारती, महेंद्र, आदि लोग उपस्थित थे।
