उत्तराखंड (देहरादून) 18 नवंबर 2024: सार्वजनिक स्थान गुच्चूपानी क्षेत्र मे मारपीट कर हुड़दंग करने वालों की वीडियो वायरल होने के बाद कैन्ट पुलिस ने सभी का पुलिस एक्ट में चालान किया। आरोपितों के वाहन को सीज कर लिए गये है। बीते दिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ युवक गुच्चूपानी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर हुड़दंग कर रहे थे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने थाना प्रभारी कैंट को आवश्यक कार्रवाई के नि्देश दिए।जिस पर पुलिस टीम ने वायरल वीडियो में दिख रहे वाहन से वाहन स्वामी के संबंध में जानकारी जुटाते हुए घटना में शामिल चार आरोपितों को चिन्हित कर उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की। साथ ही घटना में इस्तेमाल वाहन को एमवी एक्ट में सीज किया। हुड़दंग करने वालों में प्रियांशु निवासी कैरवाली थाना करनाल हरियाणा, यशराणा निवासी गरोड़ा करनाल हरियाणा,कुणाल निवासी रुहाना छपार मुजफ्फरनगर और सम्राट निवासी रणखंडी देवबंद सहारनपुर शामिल हैं।
