उत्तराखंड (देहरादून) 13 नवंबर 2024: राजपुर रोड पर राज प्लाजा कॉम्प्लेक्स की पार्किंग के नवनिर्मित मार्ग पर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि दिलाराम चौक के पास एक बड़े व्यायसायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसका पिछला हिस्सा राज प्लाजा से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि इसी कारण कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। राज प्लाजा काम्प्लेक्स एसोसिएशन के प्रवक्ता अमरजीत सिंह के अनुसार अतिक्रमण के विरोध में एकजुट हुए, सूचना पर पहुंची पुलिस को व्यापारियों ने पूरी स्थिति से अर्वगत कराया। पुलिस के साथ राज प्लाजा काम्प्लेक्स का नक्शा भी साझा किया गया है। ताकि वस्तु स्थिति स्पष्ट की जा सके। काम्प्लेक्स के प्रवक्ता अमरजीत के अनुसार उत्तराखंड में भूमाफिया सक्रिय हैं। इनकी नजर ऐसी संपत्तियों पर रहती है जिनका कोई निश्चत स्वामी नहीं हो या सार्वजनिक भूमि हो।
