उत्तराखंड (देहरादून)13 नवंबर 2024 : आईएसबीटी के पास लंबे से सरकारी जमीन पर झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों को मगलवार को एमडीडीए की टीम ने खदेड़कर बाहर किया। यहां लंबे समय से कई लोग कब्जा जमाकर परिवार समेत रह रहे थे। यह जमीन करीब 10 हजार स्क्वायर फीट है। पूर्व में भी एमडीडीए ने उन्हें हटाने प्रयास किया था। जमीन पर चारों तरफ बाउंड्रीवॉल कर गेट भी लगाया लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माने। मगलवार को टीम ने सख्ती बरतते हुए उन्हें बाहर खदेड़ा। एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता एचसीएस राणा ने बताया कि जमीन खाली कर दी गई है। यह जमीन आईएसबीटी के पास हाइवे से लगी है। यहां पर फिलहाल नर्सरी उगाने की योजना है ।
