उत्तराखंड (देहरादून) 12 नवंबर 2024 : देहरादून में बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार पर लगे अभियोग की सत्यता की जांच के लिए मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी कार्यालय में सौपा गया है।
सोमवार को जन विकास मंच ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धा्मी के नाम ज्ञापन में मांग किया कि बॉबी पंवार के खिलाफ जो मुकदमे दर्ज है। उनकी निष्पक्ष जांच की जाए। मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि बॉबी पंवार पर एक बड़े वरिष्ठ नौकर शाह मीनाक्षी सुंदरम ने अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। इसमें बॉबी पंवार का पक्ष जानना आवश्यक है जो विधि के शासन व नैसगिक न्याय का मूल आधार है। ज्ञापन देने वालों में आशुतोष शर्मा अध्यक्ष उत्तराखंड जनविकास मंच, चंदन सिंह राणा, शैलेंद्र चौहान, विजय असवाल आदि मंच के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
