उत्तराखंड (देहरादून) 12 नवंबर 2024: खेलो इंडिया जूडो प्रशिक्षण शिविर के लिए जूडो के बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन 13 नवम्बर को ट्रायल के जरिये किया जाएगा। प्रभारी जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी ने बताया कि जिला खेल कार्यालय ने प्रशिक्षण शिविर का संचालन 5 नवम्बर से शुरू कर दिया है और इस शिविर के लिए कुछ और खिलाड़ियों का चयन किया जाना है । इनके चयन के लिए 13 नवम्बर को मल्टी परपज हॉल परेड ग्रांड में ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ी की आयु 12 साल से कम और 18 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड और रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर आना होगा। ट्रायल 13 नवम्बर की शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा।
