उत्तराखंड (देहरादून) 12 नवंबर 2024: रोड क्रॉस करने के दौरान एक वाहन ने महिला को टक्कर मार दी, जिसके चलते वह घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। काफी देर बाद घायल महिला की बेटी हॉस्पिटल पहुंची। उपचार के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया है। वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता अनामिका निवासी चंद्रबनी मोहब्बेवाला का कहना है कि उनकी मां मायादेवी को बीती 7 नवंबर की शाम लगभग 6 बजे चद्रबनी चौक के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों ने महिला को महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया। मां देर शाम जब घर नहीं लौटी तो एक्सिडेंट की जानकारी मिली पर जब हास्पिटल में गई तो मां बेड पर घायल थी। वहां कोई मौजूद नहीं था।
