उत्तराखंड (देहरादून) 11 नवंबर 2024 : कांग्रेस के अजबपुर ब्लॉक अध्यक्ष विज़य गुप्ता की मौजूदगी में नेहरू कॉलोनी स्थित उनके आवास पर आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर बैठक हुई। इस दौरान शहर से जुड़े विषय पर चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस बैठक में अजबपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुप्ता और पुष्पा रतुड़ी ने कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद रावत से शिष्टाचार भेंट की। विजय गुप्ता ने बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही। इस मौके पर सोनिया आनंद रावत ने कहा कि यदि पार्टी मेयर पद के लिए प्रत्याशी बनाती हैं तो वे उस पर खरा उतरेंगी। गुलशेर मियां, मुकेश रेगमी विजय गुप्ता ने कहा कि पार्टी मेयर पद प्रत्याशी जिसको बनायेगी। पार्टी कार्यकर्ता उनको विजयी बनाएंगे। मौके पर वार्ड अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, अजबपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष पुष्पा रतूड़ी, गुरुनाम सिंह, मनीष ठाकुर, सुखपाल सिंह, महेंद्र सिंह, अनिल उनियाल मौजूद रहे।
