उत्तराखंड (देहरादून) 11 नवंबर 2024 : लॉ कॉलेज के छात्रों के साथ होम स्टे के कमरे में घुसकर हमला किया गया। आरोप है कि सरिया, हथौड़ और सब्बल से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर चोटें पहुंचाई है। इस मामले में प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
प्रेमनगर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि हर्षित अरोड़ा निवासी विकास कॉलोनी हरिद्वार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। वह लॉ का्लेज का छात्र है। और आरजे होम स्टे में रहता है। संजीत सचदेवा, अभीजीत सिंह, वंश भारद्वाज भी उसके साथ रहते हैं। आठ नवम्बर को वे रात 10:30 बजे खाना खाने बाहर जा रहे थे। इस दौरान कमरे की छत से कुछ आवाजें आ रही थी। देखा तो अंकुर नेगी, क्षतिज, अमन चौधरी और उनके साथ कई अन्य व्यक्ति मौजूद थे और एक व्यक्ति के साथ मार पिटाई कर रहे थे। हर्षित का कहना है कि वह कमरे में चले गए । आरोपी युवक गुट बनाकर कमरे के बाहर आए। धमकी देने लगे। दरवाजे को हथौड़े से प्रहार कर तोड़ दिया। हथियारों से दोस्तों पर प्रहार किया गया। हथौड़ से हमला किया।अभिजीत का सिर फटा और कई टांके आए। संजीत के भी गंभीर चोटें लगी है। वंश के हाथ में फ्रैक्वर हो गया है। हर्षित की आंखों में व सिर पर चोटें आई हैं।
इस दौरान मोबाइल भी तोड़ दिया। मोबाइल व 40 हजार रुपये ले गये। अंकुर नेगी, क्षतिज, अमन चौधरी व तीरथ सिंह रावत व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है ।
