उत्तराखंड (मसूरी) 24 अक्टूबर 2024 : हाथीपांव क्षेत्र के जॉर्ज एवरेस्ट मार्ग पर एक निजी कंपनी द्वारा अवैध रूप नगर पालिका के अधीन आने वाले सार्वजनिक रास्ते से प्रवेश शुल्क वसूलने का मामले का संज्ञान जिलाधिकारी सविन बंसल ने लिया है। डीएम ने एसडीएम अनामिका को जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम से प्रकरण को लेकर जॉर्ज एवरेस्ट हाउस के आसपास रहने वाले लोगों की अपने कार्यालय में बैठक बुलाई । जिसमें जॉर्ज एवरेस्ट प्रवेश शुल्क को लेकर शिकायत करने वाले के पक्ष को सुना गया।
स्थानीय निवासी भगत कठैत,अभय नौटियाल और रिटायर प्रिसिपल ललित मोहन काला ने कहा पर्यटन विभाग द्वारा अवैध रूप से नगर पालिका के अधीन आने वाले मार्ग पर प्रवेश शुल्क वसूला जा रहा है। पर्यटन विभाग ने इसे एक निजी कंपनी को लीज पर लेकर स्थानीय जनता के अधिकारों का हनन कर रहे है व स्थानीय लोगों से भी अवैध रूप से प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट हाउस के आसपास उनकी पुश्तैनी जमीन है । जहां पर कम्पनी द्वारा आने जाने पर भी शुल्क लिया जा रहा है। शाम को 6 बजे प्रवेश बंदकर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर एसडीएम की जांच के बाद भी अगर उनको न्याय नहीं मिलता तो वह उच्चतम न्यायालय की शरण में जाएंगे।
एसडीएम अनामिका ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जॉर्ज एवरेस्ट के प्रवेश शुल्क बैरियर को लेकर हो रहे विवाद को लेकर उनके द्वारा शिकायत कर्ताओं और पर्यटन विभाग के अधिकारियों को पक्ष सुनाजा रहा है जिसके बाद जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी और जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
