उत्तराखंड (देहरादून) 23 अक्टूबर 2024: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिवस पर मंगलवार को कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर मनाया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की।उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह का भारत की आंतरिक सुरक्षा को सुद्रढ़ करने और पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए दिया योगदान अतुलनीय है। धारा 370 और 35ए जैसे साहसिक फैसले गृहमंत्री अमित शाह ने लिए हैं। भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने भी गृहमंत्री अमित शाह को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत,महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, निरंजन डोभाल, डा. बबीता सहोत्रा, वंदना बिष्ट, भूपेंद्र कठैत, भावना चौधरी, अंकित जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
