उत्तराखंड (देहरादून) 24 अक्टूबर 2024 : दीपावली के चलते शहर को बदरंग करने वाले अवैध बैनर और पोस्टरों को हटाने का अभियान भी शुरू कर दिया गया है। शहर के पोलों में लटके बैनर निकालकर जब्त किए जा रहे हैं। इसके लिए शहर की मुख्य सड़कों में टीमें उतारी हुई हैं। टीमों के जरिये सीधा बैनरों को फाड़कर उसे गाड़ी में जब्त कर दिया जा रहा है। बुधवार को भी नगर निगम की टीम ने अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन से लेकर आईएसबीटी तक चले अभियान में कई अवैध बैनर और पोस्टर हटाकर जब्त किए गए।
होर्डिंग के लिए सिर्फ दो आवेदन, टेंडर होगा निरस्त : नगर निगम के शहर की 184 होर्डिंग साइटों के लिए मात्र दो ही कंपनियों ने टेंडर के लिए अप्लाई किया, लेकिन तकनीकी तौर पर कम से कम तीन टेंडर होने चाहिए। दो टेंडर आने के चलते भूमि अनुभाग ने टेंडर निरस्त करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिख दिया है। बता दे कि होर्डिंग का शहर में अपना बड़ा बिजनेस हैं। राजपुर रोड, चकराता रोड में होर्डिंग की साइटें काफी महंगी है। जिससे नगर निगम के खाते में अच्छा खासा कोष जमा होता है।
