उत्तराखंड (ऋषिकेश) 11 अक्टूबर 2024: गुमानीवाला शराब ठेके के बाहर मौजूद हुड़दंगियों ने कार चालकों को पीटकर घायल कर दिया। इसके अलावा गाली- गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने कार चालक की तहरीर पर एक नामजद व छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
एसएसआई विनोद कुमार के मुताबिक,सी-ब्लॉक, गली न. -3 निवासी गुड्ड राजभर सात अक्टूबर की रात को किसी काम से तपोवन रोड पर कार से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गुमानीवाला शराब ठेके के बाहर मनीष चौहान और उसके करीब 6 साथी कार का दरवाजे खोले हुए शराब पीकर हुड़दंग काट रहे थे। उनकी कार सड़क पर खड़ी थी तो गुइ्डू ने उन्हें कार का दरवाजा बंद कर लेने की नसीहत दी। लेकिन इस पर बात वह लोग आक्रोशित हो कर गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। वह लोग गुइ्डू की कार पर ईट-पत्थर बरसाने लगे, इस दौरान गुइ्डू की गाड़ी का शीशा टूट गया और उन्हें चोट भी लगी इसके बाद वहां उनके और साथी पहुंच गए, ऐसे में गुइ्डू पास में खड़ी दूसरी कार में जाकर छिप गए। आरोपित्तों ने वहां भी पहुंच कर गुइ्डू और दूसरी कार के चालक नसरुल्लाह को पीटा। शोर होने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए, एसएसआई ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेला भेजा जाएगा।
