उत्तराखंड (देहरादून) 1 सितंबर 2024 : बीते दोनों में रेलवे स्टेशन पर हुए पथराव और आगजनी के अगले दिन पुलिस कार्रवाई के विरोध में घंटाघर के आसपास जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें 400 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
मामले में नगर कोतवाल चंद्रभान सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें किसी को नामजद नहीं किया गया। बताया कि फोटो और वीडियोग्राफी के जरिये पहचान करने के बाद नाम खोले जाएंगे। बता दें कि बीते वीरवार को दो समुदायों के लोगों के बीच पथराव हुआ था। एक दोपहिया वाहन में आग भी लगा दी गई थी।
घटनाक्रम के मुताबिक बदायूं की रहने वाली किशोरी परिजनों को बिना बताए ट्रेन से दून पहुंची थी। वह बदायूं के ही रहने वाले युवक से मिलने पहुंची थी। युवक सेलाकुई में नौकरी करता है। वह उसे लेकर वापस भेजने के लिए स्टेशन पर पहुंचा तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। युवक हिदू वादी संगठनो, व्यापारियों व भाजपाइयों ने स्टेशन की घटना का विरोध किया था । इसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आए और पथराव कर दिया। उस दिन मुकदमा दर्ज करने के बाद अगले दिन दोनों पक्षों के आठ लोगों को हिरासत में लिया गया था।
घटना के विरोध और रिहाई की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों, व्यापारियों व भाजपाइयों ने पलटन बाजार सहित आसपास का बाजार बंद कराकर घंटाघर चौक जाम कर दिया था। कोतवाल ने जाम लगाने वाले 400 लोगों पर धारा 191(2), 221, 223ख, 285, 292,126(2 ) के तहत केस दर्ज किया गया है।
