उत्तराखंड (विकास नगर) 1 अक्टूबर 2024 : थानासहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत किशोरी से छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने व जान से मारने की धमकी देने मामले में नामजद पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में सुद्धोवाला जेल भेज दिया है।
28 सितम्बर को सहसपुर थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस कोतहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ सोहेल खान निवासी ढकरानी नामक युवक ने छेड़खानी कर अश्लील हरकतें करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है।
जिस पर पुलिस ने आरोपी सोहल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। रविवार की देर रात पुलिस ने आरोपी सोहल खान पुत्र फरीद निवासी ढकरानी बड़ी मस्जिद के पास विकास नगर को शीतला नदी पर बने पुल के समीप से गिरफ्तार किया है।
थाना सहसपुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
