उत्तराखंड (देहरादून) 22 सितंबर 2024: जमीन दिलाने के नाम पर फौजी की पत्नी से सात लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है।
मामले में दिव्य विहारं अजबपुर डाण्डा की रहने वाली ममता पंवार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसने वर्ष 2011 में एक जमीन राजीव नगर दिव्य विहार में संदीप और उसके भाई कुलदीप से खरीदी थी। लेकिन दोनो भाई मौके पर जमीन नहीं दिला सके और भूमि की पूरी रकम ले ली। दो वर्ष बाद दोनों भाईयों ने वर्ष 2013 में उसे उत्तरांचल ग्रामीण बैंक के दो चेक दिए थे। जो कि 8 लाख 50 हजार रुपये के थे। जब उसने चेक बैंक में लगाया तो बाउस हो गए। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। थाने में दोनों भाईयों ने लिखित में दिया कि वह उसे छह-छह लाख रुपए लौटाएंगे। परन्तु दोनों ने केवल पांच लाख रुपए लौटाए। उसके सात लाख रुपये अब भी बकाया हैं।शिकायत पर पुलिस ने दोनो भाईयों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
