उत्तराखंड (देहरादून) 22 सितंबर 2024: उत्तराखंड प्रदेश काग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धर्स्माना ने शनिवार को राजधानी देहरादून में गड्ढों में सड़क और सड़कों में गड्ढों अभियान की शुरुआत रायपुर विधानसभा के सहस्त्रधारा रोड से की। धस्माना ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में हजारों करोड रुपया खर्च कर आज जब द्रो माह पूर्व जिलाधिकारी देहरादून द्वारा स्मार्ट सिंटी प्रोजेक्ट को पूरा होने की घोषणा के साथ यह ऐलान किया कि देहरादून अब स्मा्र्ट बन चुका है तब स्मार्ट हुए देहरादून की सड़कों का क्या हाल है आज भी उसकी तस्वीर देहरादून की जागरूक जनता के सामने रखना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के काम में कई सौ करोड़ रुपए का घोटाला हुआ हैं जो आज शहर की दुर्दशा देख कर साफ पता चल रहा है। धस्माना ने सहस्त्रधारा रोड के रायपुर रोड चौक से नालापनी चौक होते हाए ऋषिनगर आनंद विहार चौक तक की सड़क और आगे आईटी पार्क तक की सड़क की दुर्दशा दिखाते हए स्थानीय व्यापारियों व स्थानीय नागीरिको से बात की। इस दौरान आदर्श सूद, यामीनखान, निहाल सिंह, अनुज दत्त शर्मा, सुदेश गुप्ता आदि स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
