उत्तराखंड (देहरादून) 21 सितंबर 2024: पुलिस ने धर्मपुर स्थित साकेत कॉलोनी अजबपुर में एक अवैध शराब के गोदाम में छापा मारा। इस गोदाम से एक यूटीलिटी वाहन के जरिए अवैध शराब की तस्करी की जा थी। मामले में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोदाम से उक्त वाहन के जरिए सप्लाई की जा रही पुलिस ने वहां से 15 पेटी अवैध शराब भी बरामद की ।
पुलिस ने बरामद शराब के मामले में वाहन चालक से सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद पता चलता के शराब की पेटियां साकेत कॉलोनी स्थित एक मकान से लाई गई हैं । इस मकान को शराब का गोदाम बना रखा था। पुलिस टीम ने आरोपी से जानकारी के बाद बताए गए मकान की घेरामंदी कर छापेमारी की।इस मकान में मौजूद दो लोग पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे। पर पुलिस ने इन दोनों लोगों को मौके पर पकड़ लिया। मकान की तलाशी में पुलिस टीम को मौके से अलग-अलग ब्रांड की 15 पेटी अवैध शराब बरामद की गयी। उक्त ब्रांडों में उत्तराखंड के स्टीकर,मोनोग्राम व अन्य सामाग्री बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
आरोपी 20 वर्षीय फईम पुत्र फूरकान निवासी बुड़ी थाना मंडावली जिला बिजनौर, 25 वर्ष एहसान पुत्र शाबिर निवासी बिजनौर और 32 वर्षीय मोहसिन पुत्र लियाकत निवासी नया गांव निवासी बिजनौर हैं। वहीं पुलिस नेआरोपियों से पूछताछ में बताया कि इनकी ओर से साहिल नाम के व्यक्ति के लिए काम किया जाता है। वे सभी उक्त अवैध शराब को साहिल के जरिए बताए स्थानों पर सप्लाई करते हैं। साहिल हरियाणा और चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर अलग-अलग ब्रांडों की अवैध शराब को खरीदकर देहरादून लाता है।
