उत्तराखंड (देहरादून) 9 सितंबर 2024: एमबीबीएस की फर्जी डिग्री बनाकर राजकीय हॉस्पिटल में नौकरी पाने वाले को रायपुर पुलिस ने करनाल हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। तीन साल से फरार चल रहे आरोपित पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।उत्तराखंड मेडिकल कॉउंसिल ने वर्ष 2021 में थाना रायपुर में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। कोर्ट से कुर्की वारंट लेकर पुलिस आरोपित की सम्पति की कुर्की कर चुकी है। 22 अक्टूबर 2021 को रजिस्ट्रार,उत्ताखंड मेडिकल कॉउन्सिल, आफिस डायरेक्टर जनरल मेडिकल हैल्थ उत्तराखंड डाक्टर डीड़ी चौधरी ने थाना रायपुर पुलिस को आरोपित अनिल कुमार निवासी लोअर नकरौंदा निकट जीरो प्वाइंट डोईवाला के खिलाफ उत्कल यूनिवर्सिटी उड़ीसा भुवनेश्वर से एमबीबीएस की फर्जी डिग्री बनाकर उतराखंड स्वास्थ विभाग में उपजिला चिकित्सालय रुड़की में चिकित्सां अधिकारी के पद पर नियुक्त पाने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया।
जांच में आरोपित अनिल कुमार द्वारा रजिस्ट्रार उत्तराखंड मेडिकल कांउसिल व उत्तराखंड आयुर्विज्ञान परिषद में एमबीबीएस डिग्री पंजीकरण के लिए उपलब्ध कराए गए एमबीबीएस डिग्री के समस्त प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। न्यायालय से कुर्की वारंट प्राप्त कर 10 मई 22 को उसके घर की चल सम्पत्ति कुर्क की गई।आरोपित के लगातार फरार रहने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस टीम ने आरोपित अनिल कूमार के बारे में जानकारी जुटाते हुए उसे करनाल हरियाणा से गिरफ्तार किया।
