उत्तराखंड (नैनीताल) 4 सितंबर 2024: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए गठित चुनाव समिति की मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीएस अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 1282 अधिवक्ताओं की मतदाता सूची जारी की गई। चुनाव समिति के मीडिया प्रभारी भूपंद्र सिंह रावत ने बताया है कि जिन अधिवक्ताओं के ऑल इंडिया वार परीक्षा उत्ती्ण करने का प्रमाण पत्र हाईकोर्ट बार एसीसिएशन चुनाव कार्यालय को प्राप्त नहीं हुए हैं, उनकी संख्या 145 और जिन अधिवक्ताओं ने अन्य राज्य की बार कौसिल से अपना रजिस्ट्रेशन बार कौसिल ऑफ उत्तराखंड में टासफर का प्रमाण पत्र नहीं दिया है उनकी संख्या 97 है इन अधिवक्ताओं के लिए विकल्प रखा गया है कि यदि वह मतदान के दिन अपना ऑल इंडिया बार परीक्षा पास का प्रमाणपत्र व बार कोसिल ऑफ उत्तराखंड में ट्रासफर का प्रमाण पत्र मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करते तो उन्हें मतदान का अधिकार दिया जाएगा।
