उत्तराखंड (देहरादून) 4 सितंबर 2024: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को गढ़ी कैंट के निकट मसंदावाला पहुंचकर अतिवृष्टि के कारण जंगल से आ रहे बरसाती नाले का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।उन्होंने मौके पर उपस्थित वन विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों को मसंदावाला में स्थित बरसाती नाले का आपदा में आगणन बनाकर चेकडैम निर्मण की कार्रवाई शीघ्र करने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हर साल यह बरसाती नाला क्षेत्रवासियों के लिए समस्या उत्पन्न करता है । जिसके दृष्टिगत अधिकारियों को दीर्घकालिक रणनीति बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य भी शीघ्रता से पुरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों की कागजी कार्रवाई की औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने तथा सुरक्षात्मक निर्माण कार्य शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सदर अनामिका, ईई लोनिवि जितेंद्र त्रिपाठी, ईई सिंचाई आर एस गुसांई, उप प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष,ग्राम् प्रधान लव कुमार तमंग, गिरीश उनियाल व नवीन उनियाल सहित ग्रामीण व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
