उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) 4 सितंबर 2024: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्तमुनि में आयोजित रक्षाबंधन जन-मिलन कार्यकम एवं ऊखीमठ में जनता मिलन कार्यक्रम संबोधन के दौरान की गई घोषणा के तहत विजयनगर-पठालीधार मोटर मार्ग में 1 किमी में क्षतिग्रस्त लगभग 150 मीटर भाग का पुनर्निर्माण किये जाने का कार्य लोक निर्माण विभाग को तथा मणज में आईटी खोलने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग को निर्देशत किया है।
नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को नगर पालिका बनाये जाने की कार्रवाई शहरी विकास विभाग द्वारा की जाएगी, तुंगनाथ महोत्सव मक्कू को जिलास्तरीय मेला घोषित किये जाने के लिए संस्कृति विभाग को निर्देशित किया गया है। मयाली वसुकेदार गुप्तकाशी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवं हाट मिक्स कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जाने गुप्तकाशी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को उच्चीत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने का कार्य चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जाने, घोड़े खच्चरों कीअचानक मृत्यु होने पर दाह किये जाने के लिए अथवा दर्फनाय जाने की व्यवस्था पशुपालन विभाग द्वारा किये जाने तथा महर्षि अगस्त्यमुनि के मंदिर का सौन्दर्वीकरण धर्मस्व विभाग द्वारा किये जाने की सहमति मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई है।
