उत्तराखंड (देहरादून) 28 अगस्त 2024: राज्य आंदोलनकारी 75 वर्षीया महिला एकादशी देवी ने कहा कि उनके अनपढ़ होने का फायदा उठाकर कुछ लोग उनके घर पर कब्जा करना चाहते हैं जबकि मामला हाईकोर्ट में हैं। महिला ने कथित मुख्य साजिश कर्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पत्रकार वार्ता में एकादशी देवी ने कहा कि उन्होंने 2005 में टीएचडीसी कालोनी केदारपुरम में घर लिया।
कुछ लोगों ने 2015-2016 में छल कर मकान के कागज अपने नाम करवा लिए। उन्होंने तत्कालीन एसएसपी और अन्य बड़े अधिकारियों की मदद से मुकदमा दर्ज कराया। जांच के दौरान मामले में बीना रावत, पंकज आनन्द को जेल भेज दिया था लेकिन कुछ आरोपितों का नाम चार्जशीट से हटा दिया गया। कहा कि उस समय के पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि घर कोई नहीं छीन सकता। लेकिन कोर्ट में वकीलों से पैरवी नहीं करवा पाने और फीस देने के लिए पैसे नहीं होने के चलते उनकी पैरवी ठीक से नहीं हुई और आदेश उनके खिलाफ अया। फिर उन्होंने हाईकोर्ट मेंआवेदन किया जिसमें उसमें अभी तक निर्णय नहीं आया। लेकिन कुछ आरोपित उनके घर पर कब्जा करना चाहते हैं।
